शाही जलेब के साथ पाली मेले का आगाज

Update: 2024-04-28 12:03 GMT
पद्धर। उपमंडल पद्धर क्षेत्र की अराध्य देवी माता चामुंडा भगवती मसेरन द्रंग को समर्पित तीन दिवसीय किसान मेला पाली धूमधाम के साथ शुरू हुआ। माता चामुंडा भगवती ने अपने शह के पास देव खेल ली और पूजा अर्चना के साथ इस मेले का विधिवत् शुभारंभ किया। द्रंग क्षेत्र के अराध्य देव श्री पाईंदल ऋ षि डोलरा भगवती के रथ के साथ शामिल रहे। माता चामुंडा भगवती के सानिध्य में देवताओं की भव्य जलेब निकाली गई। देव पाईंदल ऋ षि डोलरा, देव पाईंदल ऋ षि द्रंग सिरा सिलग, माता चतुर्भुजा पाली, माता नैना भगवती कुलांदर, देव काली नारायण माना, माता चामुंडा हुल्लू और नव दुर्गा भराड़ा सहित एक दर्जन देवताओं के रथ जलेब में शामिल हुए। मेला का शुभारंभ क्षेत्र के समाज सेवी द्रुपत मेहता ने रिबन काटकर किया। मेला कमेटी अध्यक्ष जया स्वरूप ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शाल टोपी समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मेले की क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पाली मेला वर्ष 1969 में शुरू किया गया है। शुरुआती दौर में मेला में माता चामुंडा भगवती मसेरन और देव पाईंदल ऋ षि डोलरा शरीक हुआ करते थे। आज एक दर्जन देवता मेला की शोभा बढ़ाए हुए हैं। उन्होंने मेला के सफल आयोजन को 11000 रुपए की राशि दी। इस मौके पर स्कूली बच्चों, महिला मंडलों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह में पंचायत प्रधान जयास्वरूप ठाकुर, मेला कमेटी अध्यक्ष हेमंत कुमार, पंचायत उप प्रधान जीत राम ठाकुर, सिलग के उप प्रधान राजिंद्र कुमार उर्फ काकू, वार्ड सदस्य तेज राम ठाकुर, सुरेंद्र कुमार ठाकुर उर्फ गुड्डू, मीना देवी, दलीप शर्मा, बिमला देवी, ब्यासा देवी, सुनीता देवी, लक्षमण दास, कौशल्या देवी, प्रताप सिंह, रमेश सोनी, प्रताप चंद, राम प्रकाश मल्होत्रा, माता के गुर दिनेश शास्त्री, पुजारी हेम सिंह, पाईदल ऋषि के पुजारी मस्त राम, गुर सोहन सिंह, माता मंदिर कमेटी प्रधान नाग राम, पुजारी बीटू राम, रूप सिंह, रमेश सोनी और ललित कुमार सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News