Operation Sindoor: भारत की तीनों सेनाओं ने आंतक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया है. वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इंडियन एयरस्ट्राइक को 'कायराना' बताया है.
पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत कार्रवाई का वादा देश की जनता से किया था. उन्होंने कहा था कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. इसके लिए भारत के सुरक्षाबलों को खुली छूट दी गई थी. 7 मई को 1:45 बजे के करीब सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला किया गया. इन हमलों में अब तक 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. मुरदीके में 30 आतंकियों को मार गिराया गया. दूसरे कैंपों में भी दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं.

 

 

Tags: