OSD वीरेंद्र की उदयभान को नसीहत, कहा- उच्च पद पर बैठकर इस प्रकार की टिप्पणी ठीक नहीं
गोहाना। देश व प्रदेश में नेता अपने बिगड़े बोल से खासा अलोचनात्मक चर्चा में हैं। संसद में भाजपा सासंद रमेश विधूड़ी के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान द्वारा सीएम और पीएम को लेकर दिए गए बयान पर विपक्षी उनपर हमलावर हैं। हलांकि उदयभान अपने बयान पर कायम हैं, यही नहीं उन्होंने भाजपा नेताओं को कोर्ट जाने की चुनौती दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर के OSD वीरेंद्र बढ़खालसा ने रविवार को गोहाना एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने बातचीत के दौरान पीएम और सीएम पर कांग्रेस नेता द्वारा की गई टिपण्णी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद एक उच्च पद है। इस पद पर आसीन होकर इस प्रकार की टिप्पणी करना सही नहीं है। किसी के घर में तांक झांक नहीं करनी चाहिए, उन्हें पहले अपने घर में देखना चाहिए। उन्हें इस प्रकार से शब्दो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सीएम ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस अध्यक्ष ने बोला है, ये बिल्कुल गलत है।
इस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री और सीएम ने अपना व्यक्तिगत जीवन अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिया अर्पित किया हुआ है। समाज कल्याण के लिए दोनों काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दोनों पर की गई टिप्पणी ठीक नहीं है। सीएम और पीएम ने देश की उन्नति के लिए अपना जीवन अर्पित किया हुआ हैं। वह एक विशेष के लिए काम नहीं करते हैं वे सार्वजनिक कार्य के लिए कार्य करते है। उन्हें पहले अपने घर में देखना चाहिए किसी के घर में क्या हो रहा इस पर तांक झांक नहीं करनी चाहिए। किसी पर व्यक्तिगत रूप से टिपण्णी नहीं करनी चाहिए। वहीं किसान एमएसपी गारंटी कानून,फसल बीमा में खामी को लेकर किसान फिर से आंदोलन करने जा रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों पर प्राकृतिक की मार पड़ती है। किसान को संघर्ष करते रहना चाहिए। किसान को फसल बीमा का लाभ नहीं मिला है। यह मेरे संज्ञान में आया है इसको मैं अपने सत्र पर हल करने का प्रयास करूंगा। वहीं किसानों को अपनी बात और धरना प्रदर्शन करने का हक है, मंडियों में आज शुरू हो रही सरकारी धान व बाजरे की खरीद को लेकर भी कहा सभी मंडियों में खरीद को लेकर पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। आज वो खुद रोहतक मंडी का दौरा कर वहा की स्थिति का जायजा लेंगे।