Ghumarwin. घुमारवीं। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक प्रधान ई. रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ उप्रधान प्रदेश कार्यकारिणी सुखराम, उपप्रधान रूपलाल शर्मा, सत्यपाल वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान गंगा प्रसाद शर्मा, धर्मसिंह ठाकुर, जेके महाजन, आरपी शर्मा, एमएम भट्टी, लेखराम शर्मा व मदन लाल राणा ने पेंशनर्ज की लंबित पड़ी मांगों व देय देनदारियों पर प्रकाश डाला। जिसमें पहली जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनर्ज की देनदारियों को 31 जुलाई से पहले भुगतान करने की मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत व आभार प्रकट किया। साथ ही पहली जनवरी 2016 से जून 2022 तक सेवानिवृत्त पेंशनर्ज की देनदारियों, एरियर, गे्रच्यूटी, लीव इन कैशमेंट आदि का भी शीघ्र चरणबद्ध ढंग से अदायगी का प्रदेश सरकार व बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया।
देय 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते को भी शीघ्र देने की घोषणा करें। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान ई. रामलाल शर्मा ने बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को बहाल करने, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने का सरकार से आग्रह किया। बैठक में पेंशनर्ज की मांगों, समस्याओं व देनदारियों को आपसी संवाद के माध्यम से हल करने की प्रक्रिया को अपनाने की अपील की। इसके अलावा बिजली बोर्ड में जनता को बेहतर बिजली सुविधा निर्बोध देने के लिए खाली पड़े पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। बैठक में बिशन दास, मोहर, बृज लाल शर्मा, प्रेम सिंह, लखनपाल, हुक्म चंद, हरी राम, लेखराम, ज्ञानचंद, जगदीश, अमरनाथ मौजूद रहे।