छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में विपक्ष का मार्च, VIDEO

देखें वीडियो.

Update: 2026-08-05 05:38 GMT

नई दिल्ली: विपक्ष ने 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया. इसके साथ ही अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोप और अन्य मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया. मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इन मुद्दों पर संसद में चर्चा तथा सरकार से जवाब की मांग की. विपक्ष का आरोप है कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटका रही है, जबकि सत्ता पक्ष इन आरोपों को निराधार बता चुका है.

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेता प्रेरणा स्थल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से मकर द्वार तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे.
राहुल गांधी के साथ बैठक कर रहे किरेण रिजिजू
संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. यह बैठक संसद परिसर स्थित नेता प्रतिपक्ष (LoP) के कार्यालय में हुई.
बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं. संसद के दोनों सदनों में लगातार जारी गतिरोध को खत्म करने और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई.
संसद में विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है, जिसके कारण कई दिनों से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है. ऐसे में इस बैठक को गतिरोध समाप्त करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है.
संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही की शुरुआत हुई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला चेयर पर थे. उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत की और कहा कि सदन के भीतर और बाहर इस तरह की गतिविधि ठीक नहीं है. लेकिन विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे. इसके बाद महज तीन मिनट में ही संसद की कार्यवाही स्थगित हो गई. 12 बजे तक सदन की कार्यवाही रोक दी गई है.
Tags:    

Similar News