भारत पाकिस्तान को कूटनीति के जरिए भी पूरी तरह से पस्त करना चाहता है। इसके लिए सात संसदीय प्रतिनिधिमंडल अगले कुछ सप्ताहों में 32 देशों का दौरा करेंगे और पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे। इसके साथ ही विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने विदेश यात्रा पर जा रहे सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से तीन को मंगलवार को संबंधित चीजों की जानकारी दी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया में बेनकाब तो ही गया है। वहीं, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर करके अपनी ताकत का एहसास भी पाकिस्तान को कराया है। वहीं, भारत पाकिस्तान को कूटनीति के जरिए भी पूरी तरह से पस्त करना चाहता है। इसके लिए सात संसदीय प्रतिनिधिमंडल अगले कुछ सप्ताहों में 32 देशों का दौरा करेंगे और पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे।
विदेश सचिव सर्वदलीय मंडल की 3 टीमों को किया ब्रीफ
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पहलगाम आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद विभिन्न देशों को भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से तीन को मंगलवार को संबंधित चीजों की जानकारी दी।