ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान ने LoC पर की गोलाबारी, 7 लोगों की मौत, इंडियन आर्मी ने भी दिया करारा जवाब

देखें वीडियो.

Update: 2025-05-07 04:19 GMT
Operation Sindoor:   जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में इंडियन आर्मी ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारत की तीनों सेनाओं ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करते हुए कार्रवाई की है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में करीब 90 आतंकियों को मारा गया है. भारत ने इस कार्रवाई को 'सिंदूर ऑपरेशन' कहा है.

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जवाब में पाकिस्तान ने LOC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीज़फायर (Pak Ceasefire) का उल्लंघन किया. भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग के दौरान सात भारतीय नागरिकों (Seven Civilian Died) की जान चली गई. 38 नागिरक घायल हुए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सेना के अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया गया है.

 

Tags:    

Similar News

null