Online Fraud: व्यक्ति से 23.50 लाख की ठगी

बड़ी खबर

Update: 2024-07-03 18:59 GMT
Haryana. हरियाणा। हरियाणा में ऑनलाइन ट्रेडिंग कराने के नाम पर व्यक्ति से 23.50 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने फेसबुक के जरिए लिंक पर क्लिक किया था। उसके बाद वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ा था। यहां, अच्छे पैसे कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी की गई। साइबर थाने की पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंबाला कैंट के गणेश विहार निवासी हरप्रीत सिंह ने साइबर थाने पुलिस को शिकायत सौंपी है। हरप्रीत ने बताया कि 10 मई को उसके पास फेसबुक पर एक लिंक मिला। उसने लिंक ओपन किया तो एक वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ गया। इस ग्रुपएमडी एक सी सिक्योटिज-23 के नाम से था। ग्रुप में एक धीरज रेली नाम का व्यक्ति जो खुद को HDFC सिक्योरिटिज का
इंटर्नल विभाग का मुखिया बता रहा था।

शातिर ठग ने मैसेज के जरिए लोगों को अपयर सर्किट ट्रेडिंग, ब्लॉक ट्रेडिंग व IPO के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया। उस ग्रुप में 180 लोग जुड़े हुए थे। इसमें शिवानी राजपूत नाम की एक लड़की ट्रेडिंग के बारे में पूरी जानकारी देती थी। आरोपी HDFC सिक्योरटिज की ऐप डाउनलोड करा उसके माध्यम उसे ट्रेडिंग कराते थे। उसने 12 जून के बाद से अंकित नाम के युवक के अलग-अलग खातों में 25 हजार, 1 लाख, 1.75 लाख, 7 लाख, 25 हजार, 2.50 लाख, 3.50 लाख, 4.45 लाख व 3.95 लाख और 1.15 लाख रुपए ट्रांसफर किए। उसने कुल 23.50 लाख रुपए ट्रांसफर किए। उसकी ऐप में 1.40 करोड़ रुपए दिखाई दिए। जब उसने 8 लाख रुपए निकालने की कोशिश की तो उसे फ्रॉड का पता चला। पुलिस ने अब शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 406,419 व 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News

-->