Mumbai मुंबई: आज सुबह मुंबई में बड़ा रेल हादसा होते-होते टला है। दरअसल, मुंबई जा रही पंचवटी एक्सप्रेस के 2 डिब्बे कसारा स्टेशन के पास अलग हो गए। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। वहीं, मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार समस्या का तुरंत समाधान कर लिया गया।
पंचवटी एक्सप्रेस मनमाड जंक्शन से मुंबई के लिए हुई थी रवाना
बता दें कि नासिक और मुंबई के बीच परिचालित होने वाली एक 
express train
 के डिब्बे शनिवार सुबह ठाणे के कसारा में अलग हो गए। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि डिब्बे को आपस में पुनः जोड़े जाने में 40 मिनट लगे, जिसके बाद रेलगाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हुई। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि पंचवटी एक्सप्रेस नासिक जिले के मनमाड जंक्शन से मुंबई के लिए रवाना हुई थी, लेकिन मुंबई से लगभग 128 किलोमीटर दूर कसारा रेलवे स्टेशन पर इसके डिब्बे अलग हो गए।
'जांच करेंगे कि ये डिब्बे क्यों अलग हुए...'
उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन सुबह करीब 8.40 बजे Kasara Station से निकल रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘ ट्रेन के कोच नंबर चार और पांच एक दूसरे से अलग हो गए थे। हम जांच करेंगे कि ये डिब्बे क्यों अलग हुए।'' पंचवटी एक्सप्रेस मुंबई और मनमाड जंक्शन के बीच परिचालित होती है।
Tags: