150 नाबालिग लड़कियों के अश्लील फोटो व वीडियो सरकुलेट करने वाला हुआ गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली की फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने यूपी के लखनऊ से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को एनआरआई बताते हुए नाबालिग लड़कियों से नजदीकी बना उनकी अश्लील फोटो व वीडियो लेकर उसे कई ग्रुपों में सर्कुलेट करता था

Update: 2021-08-31 18:25 GMT

राजधानी दिल्ली की फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने यूपी के लखनऊ से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को एनआरआई बताते हुए नाबालिग लड़कियों से नजदीकी बना उनकी अश्लील फोटो व वीडियो लेकर उसे कई ग्रुपों में सर्कुलेट करता था। नाबालिग लड़कियों के वीडियो व फोटो रखने का उसे इस कदर नशा था कि वह नजदीकी बनाने के लिए खुद को एक लड़की ही बताता था और लड़की की आवाज में ही बात भी करता था। इसमें भी ज्यादातर वह लड़कियां उसके निशाने पर होती थी, जिनकी उम्र 9 से 15 वर्ष के बीच होती थी।

दक्षिण जिले के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गत 27 जुलाई को 15 साल की एक किशोरी ने फतेहपुरबेरी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने अपने पिता के मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बनाई। इंस्टगाम पर वह एक लड़की के संपर्क में आई। उसने नजदीकी बढ़ाई और कुछ अश्लील वीडियो व फोटो भेजे और कहा कि ये उसके हैं। फिर उसने पीड़ित किशोरी से भी उसके वीडियो व फोटो ले लिए। हालांकि उसने कभी भी अपना चेहरा नहीं दिखाया।
इसपर पीड़िता को कुछ शक हुआ तो उसने उससे दूरी बनानी शुरू की तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसके अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। परेशान किशोरी ने उससे बातचीत कर किसी तरह उसके बारे में पता किया तो यह खुलासा हुआ कि वह लड़की नहीं, बल्कि लड़का है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ्ज्ञ की और व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम से डिटेल लेकर लखनऊ से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने उसके स्मार्ट फोन को जब्त कर लिया है। उसके मोबाइल से करीब 150 नाबालिग लड़कियों की डिटेल मिली है।
टेक्ट नाउ ऐप से करता था बात
खुद को एनआरआई बता नाबालिग लड़कियों से नजदीकी बना उनके अश्लील वीडियो व फोटो लेने वाला आरोपी टेक्ट नाउ ऐप के जरिए बात करता था। इस ऐप से बात करने पर किसी भी नाबालिग को यह नंबर कनाड़ा का शो होता था। आरोपी लखनऊ का रहने वाला है और वहीं पढ़ाई की थी। दसवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ने के बाद एसी मैकेनिक का काम कर रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह अबतक कितनी लड़कियों को इस तरह से अपनी जाल में फंसा चुका था और कितने दिनों से यह हरकत कर रहा था।


Tags:    

Similar News