OMG! अस्पताल के बाथरूम में ये क्या हो गया...एक्शन में पुलिस

पुलिस की जांच जारी.

Update: 2025-07-12 11:14 GMT

सांकेतिक तस्वीर

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में अपनी मां की तीमारदारी करने आई युवती का नहाते समय वीडियो दूसरे समुदाय के एक युवक ने बना लिया। जानकारी होने पर हिन्दू संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसको कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक फूड डिलीवरी का काम करता है।

शुक्रवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के गांधी स्टेडियम मार्ग पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती अपनी मां की तीमारदारी करने के लिए शहर की ही रहने वाली एक युवती आई थी। वह नर्सिंग होम में बने बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान बगल के कमरे के शौचालय से दूसरे समुदाय का एक युवक वहां पहुंच गया। वह अपने मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाते समय युवती की नजर उस पर पड़ गई। जिस पर युवती ने शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर नर्सिंग होम का गार्ड वहां पहुंच गया और उसने आरोपी युवक को पकड़ लिया।
इसकी जानकारी होने पर हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। सूचना पुलिस को दी गई तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली आ गई। इसको लेकर काफी देर तक अस्पताल परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नहाते समय युवती का वीडियो बनाने के आरोपी फूड डिलीवरी बॉय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पुलिस हिरासत में दुनिया की सभी महिलाओं को अपनी मां-बहन बताते हुए माफी मांगता नजर आ रहा है। आरोपी कह रहा है कि उससे गलती हो गई। अब भविष्य में वह किसी का भी वीडियो नहीं बनाएगा।
Tags:    

Similar News