Police मुख्यालय में बिना काम बैठे अफसर

Update: 2024-08-05 12:17 GMT
Shimla. शिमला। पुलिस मुख्यालय में लीव रिजर्व लगाए गए पुलिस अधिकारियों की भरमार है। बिना काम के बैठे पुलिस अधिकारी लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इन पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। लीव रिजर्व में लगाए गए अधिकारियों में आईपीएस और एचपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस विभाग के विभिन्न रैंकों के करीब 21 पुलिस अधिकारी लीव रिजर्व लगाए गए हैं। लाखों के हिसाब से पुलिस अधिकारियों को वेतन दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस अधिकारियों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। लीव रिजर्व में लगाए गए पुलिस अधिकारियों में किसी को चार महीने, तो किसी को आठ महीने से नियुक्ति नहीं मिली हैं। हालात ऐसे हैं कि पुलिस मुख्यालय में लीव रिजर्व लगाए गए पुलिस अधिकारियों को बैठने के लिए
कमरे तक नहीं मिल रहे हैं।

लीव रिजर्व में लगाए गए पुलिस अधिकारियों में कई अधिकारी तो ऐसे भी हैं, जिन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के आठ माह बाद भी नियुक्ति नहीं मिल पाई है। पुलिस मुख्यालय में लीव रिजर्व में लगाए गए अधिकारियों की संख्या 21 तक पहुंच गए हैं। इनमें पुलिस इंस्पेक्टर से पदोन्नत करके डीएसपी बनाए गए सात पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। आईपीएस अधिकारियों में ओमापती जम्वाल, सृष्टि पांडे और एचपीएस अधिकारियों में वीरेंद्र कालिया, सुशील शर्मा, रमन शर्मा, राजेश वर्मा, विजय कुमार, दिनेश शर्मा, सोम दत्त, बिक्रम चौहान, संजीव कुमार, अजय कुमार, फिरोज खान और गितांजलि ठाकुर को लीव रिजर्व लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस इंस्पेक्टर को पदोन्नति देकर डीएसपी बनाए गए पुलिस अधिकारियों में परवीन कुमार, चंद किशोर, अशोक कुमार, बाबू राम, हरीश कुमार, योग राज और यशवंत सिंह को भी अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई है।
Tags:    

Similar News

-->