अंक ज्योतिष, 6 अक्टूबर 2023

Update: 2023-10-06 00:44 GMT

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों को आज कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिल सकता है। अगर आप पॉलिटिक्स फील्ड से जुड़े हैं तो कोई सुखद खबर मिल सकती है। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंध में विवाद संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध पर काबू रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के करियर में आज महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सुखद परिणाम मिलेंगे। आकस्मिक अचानक धन लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों को आज करियर में लाभ होने की संभावना है, लेकिन काम बिगड़ने की भी आशंका है। व्यापार में लाभ होगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। फिलहाल निवेश के लिए अच्छा समय नहीं है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। रिश्तों में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों को आज करियर में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आज अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सुधार सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। पूरे दिन भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों को आज करियर में सफलता मिलने में कठिनाई आ सकती है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। धन का आगमन होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र से अच्छी खबर आ सकती है। बिजनेस के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्तों में सुधार होगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता है।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों को आज कार्यस्थल पर पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। धन संपदा में लाभ होगा। आज किसी को उधार देने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों को आज कार्यक्षेत्र से अच्छी खबर आ सकती है। शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ होगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों के मामले अच्छे रहेंगे। परिवार में पिता से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


Tags:    

Similar News

-->