अंक ज्योतिष, 4 अप्रैल 2024

Update: 2024-04-04 00:46 GMT

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन सौभाग्य लाएगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। घर मेंकिसी मंगल कार्य की प्लानिंग आज हो सकती है।भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत होगी।

मूलांक2 वालों के लिए आज खास दिन है, आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल रहे हैं। मन प्रसन्न तो रहेगा। धैर्यशीलता भी बनाए रखें। इनकम भी डबल होने के चांस हैं।

मूलांक-3 वालों के लिए सरप्राइज भरा दिन है। इस मूलांक के लोग आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। सरप्राइज गिफ्ट में मिल सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन की मिलने की संभावना है।

मूलांक-4 वालों के लिए आज हेल्दी डे है, आज इस मूलांक के लोग अपनी फिटनेस पर ध्यान देंगे, आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

मूलांक-5 वालों के लिए समय अच्छा है और परिवार में आप स्टार बनकर रहेंगे, परिवार का साथ मिलेगा। बेकार का गुस्सा करना आपके लिए अच्छा है। कारोबार में सुस्ती आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से सुधार भी हो सकता है।

मूलांक-6 वालों के लिए आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है।

मूलांक-7 वालों के लिए अच्छा समय है शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। परंतु संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

मूलांक-8 वालों के लिए इस समय ग्रहों का साथ मिल रहा है, बिगड़े काम बनेंगे, आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें।

मूलांक-9 वालों के लिए परिवार में शांति बनाए रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं,लेकिन नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। मेहनत बहुत रहेगी।

Tags:    

Similar News

-->