अंक ज्योतिष, 6 फरवरी 2022

Update: 2022-02-06 00:36 GMT

1: आज के दिन आपको अपने किसी का साथ परेशानी दे सकता है। क्रोध के कारण अनबन से बचें। दिन का आरंभ दुर्गा पूजा से करें सब ठीक होगा।

2: माता को लेकर आप आज थोड़े बेचैन अधिक हो सकते हैं। घर पर कुछ नई चीजें आने से चहल-पहल का माहौल भी बनेगा।

3: आपका का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सिर दर्द ओर बेचैनी हो सकती है। काम के क्षेत्र में आज अवकाश ले सकते हैं।

4: अगर ध्यान दिया तो थोड़े समय के लिए आप कुछ अच्छे नतीजे उन क्षेत्रों में पाएंगे, जिन्हें लेकर आप काफी समय से सोच विचार में थे।

5: किसी के साथ काम को समय पर पूरा करने की शर्त लगा सकते हैं। आपको सफलता भी मिलेगी और किसी अपने का साथ भी प्राप्त होगा।

6: जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। घरेलू माहौल में थोड़ा तनाव कम होगा और आप कुछ शांति को पा सकते हैं।

7: दोस्तों के साथ को पाकर आप अपने लिए कुछ बेहतर अनुभव कर पाएंगे। आज के दिन कहीं यात्रा का मौका भी मिलेगा।

8: इस दिन राजकीय कार्यों में कुछ अटकाव की स्थिति परेशान कर सकती है। शाम होते-होते चीजें आपके लिए बेहतर होती जाएंगी।

9: आपके घरेलू जीवन में तनाव हो सकता है। हो सकता है कि कुछ बातों को लेकर एक दूसरे के साथ सहमति न बन पाए।

Tags:    

Similar News

-->