अंक ज्योतिष, 19 सितंबर 2023

Update: 2023-09-19 00:41 GMT

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों पर आज सामान्य से पॉजिटिव प्रभाव बना रहेगा। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आप दूसरों के मामले में नहीं पड़ेंगे। आप छोटी से लेकर बड़ी चीजों को मैनेज कर लेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अटके हुए काम बनेंगे।

मूलांक 2- मूलांक 2 वाले आज आप पॉजिटिव परिणामों से प्रभावित रहेंगे। आप इच्छित सफलता से प्रेरित होंगे। निजी मामलों में आप प्रभावी रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप मित्रों के प्रति मददगार और परिवार के सदस्यों के प्रति सहयोगी रहेंगे। आप तेजी से तरक्की करेंगे। सभी के सहयोग से आप आगे बढ़ेंगे।

मूलांक 3- मूलांक 3 वाले आज अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। आपकी प्लानिंग्स पूरी होंगी। आप कई क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। प्रियजनों के सहयोग से आपमें सफलता हासिल करने की इच्छा होगी। आप अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों को आज परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में आप सफलता हासिल करेंगे। आपकी अपने क्षेत्र में प्रभावशाली बने रहेंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। हालांकि आज आपको अपने कार्य क्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत है। आप टीम भावना से काम करेंगे। आप समन्वय को बढ़ावा देंगे। आप रिश्तों में मधुरता लाएंगे।

मूलांक 5- मूलांक 5 वाले आज अपने प्रयासों में सफलता हासिल करेंगे। आपका व्यापारिक पक्ष मजबूत होगा। आप सभी क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेंगे। आप उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। मित्र और परिवार सहयोगी रहेंगे। यात्रा के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप अपने मेहनत के बल पर आगे बढ़ेंगे। आप मन लगाकर काम करेंगे। आप सहयोगी मित्र रहेंगे। बड़े-बजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों को आज कार्यों में गति मिलेगी। आप आत्मविश्वास और कार्य ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। अवसरों की प्राप्ति होगी। आप काम-काज की गति तेज रखेंगे। कई विषयों में आप प्रभावशाली रहेंगे। आप दोस्तों को समय देंगे। आप करियर और बिजनेस में प्रगति करेंगे।

मूलांक 8- मूलांक 8 वाले लोगों को आज लाभ होगा। आर्थिक स्थिरता के योग बन रहे हैं। आप सहयोगी सहकर्मी रहेंगे। सौहार्दपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। परिवार संतुष्ट और आनंदमय रहेगा। आप अपने क्षेत्र में मेहनती रहेंगे। आप प्रयास पर जोर देंगे। आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मूलांक 9- मूलांक 9 वाले आज पर्सनल मामलों में फैसले ले सकते हैं। आपकी जिम्मेदार लोगों से मुलाकात होगी। रिश्तों में सहजता बनी रहेगी। फिलहाल आपको व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार में विस्तार संभव है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

Tags:    

Similar News

-->