Nahan कालेज में एनएसएस ने निकाली तिरंगा यात्रा

Update: 2024-08-15 11:09 GMT
Nahan. नाहन। डा. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन की एनएसएस इकाई के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रतिज्ञा और रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एनएसएस वॉलंटियर्स ने तरंगा हमारी शान है, भारत की पहचान है, हर घर तिरंगा हर मन तिरंगा, आजादी का अमृत मोहत्सव मनाएगे, घर घर में लहरायें तिरंगा, वंदेमातरम जैसे नारों के साथ महाविद्यालय परिसर से बनोग और यशवंत विहार में रैली निकाली।

रैली का उद्देश्य स्थानीय
निवासियों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर तिरंगे की महत्व से अवगत करवाना तथा हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था। तिरंगा रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डा. प्रेमराज भारद्वाज के कर कमलों से किया गया। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा की जा रही तिरंगा रैली के लिए महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की प्रशंसा की और साथ ही अपने वक्तव्य में स्वयंसेवियों को राष्ट्र भक्ति का पाठ पढ़ाया।
Tags:    

Similar News

-->