नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. नितिन नवीन की इस नई टीम में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा राम माधव की भी बीजेपी वापसी हुई है, उन्हें भी उपाध्यक्ष बनाया गया है.

पूर्वी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बीजेपी संगठन में आईं हैं. उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है. उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को भी बीजेपी उपाध्यक्ष बनाया गया है. ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.




 





 




 




 



 





 



Tags: