नाचन में खुले राशन के नौ केंद्र

Update: 2026-08-05 12:04 GMT
Gagal. गागल। नाचन विधानसभा क्षेत्र में नवभारत जनविकास फाउंडेशन ने सोमवार तक पहले फेज में 9 सस्ते राशन केंद्र खोल दिए हैं। जबकि 15 केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें जहल, शाला, मसोगल, जाच्छ, घरोट, कुटाहची, शिलहनू बाढू, बालहड़ी और तुना केंद्र खोल दिए जबकि बाकी अन्य 6 जल्द खोलकर लोगों को इस सुविधाओं के साथ जोड़ा जायेगा। फाउंडेशन का उद्देश्य महंगाई से राहत दिलाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार
युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है। फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्म दास चौहान ने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण राशन उचित एवं सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, स्थानीय बेरोजगार युवाओं को डाटा ऑपरेटर के रूप में रोजगार देने का भी प्रयास किया जा रहा है। रोजगार बहुत आवश्यक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लखपति लाल ने लोगों से राशन केंद्रों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।इस मौके पर कॉर्डिंनेटर सिधु राम भारद्वा, मीरा कुमारी, मिडिया प्रभारी बबलू भारद्वाज, डाटा ऑपरेटर विशाल ठाकुर समेत डाटा ऑपरेटह्वर, डिपु संचालक व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News