विदेश भेजने के नाम पर ठगे साढ़े नौ लाख रुपए

Update: 2025-06-04 12:30 GMT
Una. ऊना। ऊना पुलिस थाना क्षेत्र के तहत चलोला निवासी एक युवक को इटली भेजने के नाम पर कपूरथला पंजाब के व्यक्ति द्वारा 9.50 लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। एजेंट ने पैसे भी ले लिए है और युवक को वर्क वीजा पर पर इटली भी नहीं भेजा है। पीडि़त हरप्रीत सिंह निवासी चलोला की शिकायत पर पुलिस ने कपूरथला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 318(4) के तहत केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब का एक व्यक्ति ट्रैवल एजेंसी चलता है। उक्त व्यक्ति ने इसे इटली में नौकरी, पीआर व वर्क परमिट दिलाने की बात कहीं थी। इसके लिए उक्त व्यक्ति ने इससे 9.50 लाख रुपए लिए थे, लेकिन पैसे लेने के बाद उक्त व्यक्ति ने विदेश में नहीं भेजा। उधर, एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Tags:    

Similar News