एनएचएआई ने तोड़ा भाजपा नेत्री के घर का गेट

Update: 2024-05-19 11:48 GMT
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित रामशिला के शांगरीबाग में एनएचएआई और प्रशासन ने भाजपा नेत्री रेणुका डोगरा के घर के आगे जेसीबी चलाई। जेसीबी के माध्यम से फोरलेन के साथ चद्दर से बंद किए गए एरिया को तोड़ा गया। हालांकि यहां पर एनएचएआई और प्रशासन ने फोरलेन किनारे अवैध कब्जा को हटाने का कार्य शनिवार को किया। यहां पर काफी संख्या में प्रवासियों द्वारा फोरलेन किनारे किए गए अवैध कब्जों को एनएचएआई ने हटाया। जबकि दूसरी तरफ फोरलेन किनारे लगते घरों के मालिकों ने फोरलेन के कुछ हिस्से पर किए गए कब्जों पर भी कार्रवाई की। इस दौरान रामशिला शांगरीबाग में भाजपा नेत्री रेणुका डोगरा के घर के आगे भी एनएएचआई और प्रशासन ने जेसीबी लगाकर यहां लगी चद्दरों की दीवार हो हटा दिया।

वहीं, इस कार्रवाई को लेकर भाजपा नेत्री रेणुका डोगरा ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि आज कल चुनावी माहौल के साथ-साथ चुनाव प्रचार चल रहा है। अत्यंत दुखी होकर कहना पड़ रहा है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस सरकार अच्छा व्यवहार नहीं कर हरी है। उन्होंने कहा कि पहले मनाली में रवि ठाकुर के घर को जाने वाले रास्ते में सरकार ने दीवार खड़ी कर दी। आज शांगरीबाग कुल्लू में उनके घर के आगे बुल्डोजर चला दिया गया। गेट तोड़ दिया गया है। प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। इसके बारे में न ही कोई नोटिस दिया और कोई जानकारी दी गई। मनमर्जी सरकार कार्य कर रही है। तानाशाही पर सरकार पर उतरी है। यह गलत बात है। इसके लिए न्याय चाहिए। उधर, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार रामशिला क्षेत्र में शनिवार को एनएचएआई ने प्रशासन के सहयोग से फोरलेन किनारे के अवैध कब्जों को हटा दिया गया है।
Tags:    

Similar News