नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजन सदमें में

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-06-03 16:08 GMT
जबलपुर। विवाह के कुछ दिन बाद ही नवविवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। शादी के बाद नवविवाहिता पहली विदाई में मायके गई। वहां से चंद रोज पहले ससुराल पहुंची थी। शुक्रवार दोपहर उसने फंदा लगाया और उसमें लटककर जान दे दी। ससुराल वालों ने जब उसे फंदे पर लटकते देखा, तो सभी के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नवविवाहिता के मायके वाले शहर आए। शनिवार को शव का पीएम कराया गया।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के निवाड़गंज का है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि निवाड़गंज निवासी राजा लारिया का विवाह पांच मई को दमोह हटा निवासी टीना लारिया से हुआ था। विदाई के बाद टीना ससुराल आई। आठ दिन रुकने के बाद वह मायके गई। जहां से 31 मई को वह वापस ससुराल लौट आई। इस दौरान सब ठीक चल रहा था। शुक्रवार को टीना का पति राजा रोजाना की तरह काम पर गया। टीना ने भी घर के कामकाज निपटाए और अपने कमरे में चली गई। इस बीच न जाने क्या हुआ कि उसने फंदा लगाया और उसमें लटकक जान दे दी।
शाम को जब राजा लौटा तो कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो वह अंदर से बंद मिला। उसने खिड़की से झांका, तो पत्नी टीना को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसकी चीख सुनकर परिजन व अन्य वहां पहुंचे। जैसे-तैसे दरवाजा खोला गया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। टीना को फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकीं थीं। शादी के कुछ ही दिनों में अपनी जीवन लीला समाप्त करने जैसा कदम नवविवाहिता ने क्यों उठाया, इसके बारे में किसो को कुछ नहीं पता है। वहीं पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ससुराल औऱ मायके पक्ष से भी पूछताछ कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->