चाची के साथ भतीजे ने किया रेप, हल्ला मचने पर फरार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-04-05 11:29 GMT

यूपी। संतकबीरनगर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां रिश्ते की चाची पर उसके भतीजे की नीयत खराब हो गई। उसी गांव में रहने वाले इस भतीजे ने चाची के साथ रेप कर दिया। इस घिनौनी हरकत के दौरान चाची ने विरोध किया तो गालियां देने लगा। बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। संतकबीरनगर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां रिश्ते की चाची पर उसके भतीजे की नीयत खराब हो गई। उसी गांव में रहने वाले इस भतीजे ने चाची के साथ रेप कर दिया। इस घिनौनी हरकत के दौरान चाची ने विरोध किया तो गालियां देने लगा। बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। दिन में सवा बारह बजे के करीब गांव का रहने वाला 19 वर्षीय आरोपी युवक मौका देखकर चुपके से उसके घर में घुस गया। वह अचानक महिला के सामने आ गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने जबरिया उससे रेप किया। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी उसके साथ गाली गलौज करत्ते हुए उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। आवाज सुनकर उसके घर के लोग पहुंच गए, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा।

पीड़ित पति गोरखपुर में प्राइवेट काम करते है। पति ने बताया कि आरोपी रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। उसकी हरकत से पत्नी परेशान है। पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। आरोपी युवक की 07 मई को शादी तय है। इंस्पेक्टर क्राइम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया जाएगा।

आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। महिला आरक्षी की देखरेख में पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। उधर इस घटना की गांव और इलाके में काफी चर्चा है। लोग मामले में निष्पक्ष जांच कराकर जल्द और सख्त कार्रवाई की जरूरत बता रहे हैं।

Tags:    

Similar News