Bihar Exit Poll Result 2025: बिहार चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। लेकिन उससे पहले तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। जिसमें एनडीए की सरकार बनती दिखाई गई है। P-Marq, Peoples Pulse, DV Research, Matrize IANS, Chanakya, Poll Diary और Praja Poll Analytics के एग्जिट पोल में NDA को 130 से 209 सीटों तक का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 32 से 108 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं Axis My India का Exit Poll भी सामने आ गया है। जिसमें वोट शेयर के मामले में एनडीए सब पर भारी है। एनडीए को 43 फीसदी, महागठबंधन को 41%, अन्य को 12% और जन सुराज को 4 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है।
Axis My India का एग्जिट पोल
NDA- 43%
MGB- 41%
JSP- 4%
Others- 12%
बिहार का अगला सीएम कौन?
सर्वे में जब लोगों से पूछा गया है कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इस पर 22 फीसदी वोटरों ने नीतीश कुमार का नाम लिया. वहीं तेजस्वी को 34 फीसदी वोटरों का समर्थन नजर आया.
पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को बहुमत
विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के संकलन के अनुसार, Polls of Polls में NDA बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 147 से अधिक सीटें जीत सकता है. 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 है. एग्जिट पोल के अनुमानों में NDA को 2020 की 125 सीटों की तुलना में बड़ा जनादेश मिलने की भविष्यवाणी की गई है.