चंबा की नंदिनी बनीं मिंजर क्वीन, सीएम ने पहनाया ताज

Update: 2026-08-05 12:11 GMT
Chamba. चंबा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार चंबा जिला में सडक़ों के निर्माण एवं उन्नयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि जिला में सडक़ों के निर्माण और विस्तार पर 591 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। प्रदेश सरकार चंबा जिला के प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वह रविवार रात अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मिंजर मेला की स्मारिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न रहे इसके लिए प्रदेश सरकार ने चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आधुनिक चिकित्सा अवसंरचना और नवीनतम स्वास्थ्य तकनीक उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया गया है।

यहां पर लगभग 158 करोड़ रुपए की लागत से 200 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल विद्यार्थियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर कार्य एवं अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश सरकार आधुनिक स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला मिस मिंजर क्वीन 2026 का ताज चंबा की नंदिनी के सिर सजा। कांगडा की अर्चिशा उपविजेता रही। मंडी की श्रेया ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन विजेता प्रतिभागियों को क्रमश 51 हजार, 31 हजार व 21 हजार रूपए का नकद पुरस्कार व ताज पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने जिला प्रशासन की मेले के दौरान मिस मिंजर क्वीन प्रतियोगिता करवाने के प्रयासों की सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने मिंजर मेले के उदघाटन समारोह के दौरान आयोजित नाटी प्रतियोगिता की विजेता आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की टीम को 51 हजार व उपविजेता स्वयं सहायता समूह की टीम को 30 हजार रूपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Tags:    

Similar News