नगरोटा सूरियां-गुलेर वाया नंदपुर सडक़ बंद

Update: 2025-07-25 11:56 GMT
Nagarota Surian. नगरोटा सूरियां। लगातार हो रही दो दिन से बारिश से कई स्थानों पर जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सडक़ें टूट चुकी हैं। नगरोटा सूरियां से गुलेर वाया नंदपुर जाने वाली सडक़ एक बार फिर भारी बारिश से जलरिया नंदनाला पुल के नीचे भारी पानी आने से एक बार फिर यातायात के लिए बंद हो गया है । अब इस सडक़ मार्ग पर कोई भी बस या फिर निजी वाहन इत्यादि नहीं चल पा रहे हैं। नंदपुर , लुदरेट या जलरिया पंचायत के ग्रामीणों को ं हरिपुर तथा नगरोटा सूरियां आना हो तो 25 किलोमीटर घूम कर आना पड़ेगा। देहरा जाना हो तो सफर 40 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा। क्योंकि पुल के नीचे जो सडक़ कच्ची बनी थी वह पूरी तरह बारिश के कारण बह गई है। आने -जाने का रास्ता बिल्कुल बंद हो गया है।
झील का जल स्तर बढऩे से लगता है कि शीघ्र ही वहां पर झील का पानी भी आ जाएगा । यह रास्ता दो महीने के लिए बंद हो सकता है। जब झील का जलस्तर बढ़ जाता है तो जहां की जनता नाव से जलरिया तथा नंदपुर के लिए आती जाती है। यदि कोई व्यक्ति नंदपुर में बीमार हो जाए और उसे देहरा अस्पताल जाना हो तो उसे घूम कर 40 किलोमीटर जाना पड़ेगा। सडक़ों का इतना बड़ा बुरा हाल हो गया है कि जगह-जगह सडक़ों पर गड्ढे पड़ गए हैं । एनडीआरएफ के तहत जिन सडक़ों निर्माण कंपनी द्वारा किया जा रहा है उन सडक़ों का सबसे बुरा हाल हो गया है। नगरोटा सूरियां से लंज सडक़ मार्ग को कंपनी ने बनाने के लिए उखाड़ दिया । लेकिन बरसात के कारण सडक़ का कार्य बीच में लटक गया है। सडक़ पर तार कोल बिछा दी गई तथा आधी सडक़ रह गई। क्योंकि बरसात में तारकोल नहीं बिछाई जा सकती । अब सडक़ पर जो कंपनी द्वारा नई तकनीक उखाडक़र बजरी इत्यादि डाल गई है। पूरी तरह से उखड़ गई है।
Tags:    

Similar News