केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश यादव की छत्रछाया में उनके मुंहलगे मुस्लिम नेता इतने बेलगाम...
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने X पर लिखा, सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की छत्रछाया में उनके मुंहलगे मुस्लिम नेता इतने बेलगाम हो चुके हैं कि भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमद्भगवद्गीता को भी नहीं बख़्श रहे हैं।
कुछ हिंदू संतों ने सपा बहादुर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सहयोग करने को क्या कह दिया कि तभी से ये मुस्लिम नेता भगवान श्रीकृष्ण को ही नमाज़ी बताने लगे। यह सरासर हिंदुओं की आस्था का अपमान है। इन बेलगाम नेताओं के समर्थन में तुष्टिकरण करने वाले नेताओं की तरफ से बयान भी दिए जा रहे हैं। ऐसे नेता कड़ी निंदा के पात्र हैं।
सपा बहादुर को इस विषय पर अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। अगर वे खुद को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज और भक्त मानते हैं, तो उन्हें खुलकर करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान करने वाले बयानों के प्रति न केवल अपनी असहमति दर्ज करानी चाहिए, बल्कि हिंदुओं से माफ़ी भी मांगनी चाहिए।