फतेहपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध सामाजिक संगठन अनोह युवा शक्ति संगठन के संयोजक बलदेब उर्फ रिंकू ठाकुर पर स्थानीय चार युवकों ने उनके गांव भबरोली में जानलेवा हमला कर दिया है, जिस कारण बलदेब उर्फ रिंकू ठाकुर की बाजू में नौ टांके लगे हैं। घायल बलदेव उर्फ रिंकू ठाकुर ने बताया शुक्रवार देर शाम कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर उनके भाई के घर के पास गाली-गलौज कर रहे थे, जिस पर जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उनमें से एक युवक ने दराटी से बार कर उनकी बाजू पर गहरा घाव कर दिया, जहां पर 9 टांके लगे हैं।
इनमें से एक युवक का नाम बंटी, दूसरे का तिलक, तीसरे का अजय व चौथा युवक अनजान था। हमले की रिपोर्ट पुलिस थाना फतेहपुर में दर्ज करवा दी गई है। वहीं, घायल युवक की भाभी सुमन लता ने बताया वह शुक्रवार देर रात करीब दस बजे अपने घर में थी। इस दौरान नजदीक के ही कुछ युवक उनके घर के पास शराब के नशे में गाली-गलोज कर रहे थे, जब उन्हें रोकने के लिए उनके देबर बलदेव उर्फ रिंकू आए, तो उनमें से एक युवक ने उन पर दराट से हमला कर दिया, जिस कारण उनकी बाजू पर गहरा घाव बन आया है। वहीं, थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंद्र कुमार ने बताया कि घायल का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।