नगीना। सुबह सवेरे मंदिर जा रहे युवक पर खूंखार गुलदार ने जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गुलदार के हमले में युवक के मारे जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में दहशत व आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के समक्ष ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए गांव में पिंजरा लगा कर आदमखोर गुलदारों को पकड़ने की मांग की है।