कुकर्म के बाद हत्या, आरोपी दबोचा गया, कुएं में मिली लाश

दरिंदे ने ब्रह्मभोज से घर लौट रहे 11 साल के बच्‍चे का अपहरण कर लिया।

Update: 2022-08-10 05:59 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गोरखपुर: गोरखपुर में एक दरिंदे ने ब्रह्मभोज से घर लौट रहे 11 साल के बच्‍चे का अपहरण कर लिया। उसे एकांत में ले जाकर हैवानियत की और लाश कुएं में फेंक दी। बच्‍चा 2 अगस्‍त की रात से गायब था। पिछले रविवार को उसकी लाश कुएं में मिली। पुलिस ने आरोपित चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना गुनाह कबूल लिया है। मंगलवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

चिलुआताल थाना क्षेत्र का एक बालक दो अगस्त की शाम को गांव में एक व्यक्ति के यहां ब्रह्मभोज में शामिल होने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। दो अगस्त की रात को ही बालक की मां ने चिलुआलाल थाने की मजनू चौकी पर पहुंच सूचना दी।
रविवार रात आठ बजे मीरपुर गांव के लोग टहल रहे थे। गांव के बाहर कुएं से दुर्गंध आने पर चेक किया तो उसमें बच्चे का शव दिखा। पीएम रिपोर्ट में बच्चे के साथ हैवानियत पुष्टि हुई। पिता ने गांव के चंदन के खिलाफ तहरीर दी थी। चंदन ने जुर्म कबूल लिया है।
पूछताछ में पता चला है कि चंदन ने ब्रम्हभोज से घर लौट रहे बालक को रास्ते से अगवा कर लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म के लिए दबाव बनाने लगा। बच्चे के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। बच्चे के सीने चढ़कर हड्डियां तोड़ दी थीं। कुकर्म के बाद हत्या कर शव छिपाने के लिए कुंए में डाल दिया। पीएम रिपोर्ट में सिर व सीने के साथ ही शरीर में कई जगह हड्डिया टूटी मिलीं। मल द्वार पर भी चोट के गहरे निशान मिले हैं जो हैवानियत को दर्शाता है।
आरोपित चंदन शादीशुदा है। वह एक बच्चे का पिता भी है। चंदन के खिलाफ 2017 में छेड़खानी और पाक्सो का केस दर्ज हुआ था। छह महीने पहले भी उसने एक किशोरी से छेड़खानी की थी लेकिन गांव में पंचायत के बाद घटना दब गई थी।
Tags:    

Similar News