नगर पालिका ने की कार्यवाई, शहर में लगे अवैध फ्लेक्स हटाए

Update: 2023-05-24 17:43 GMT
मन्दसौर। शहर में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा आज जगह-जगह अनैतिक तरीके से लगे फ्लैक्स को हटाया गया। शहर के बीचों बीच गांधी चौराहा, बीपीएल चौराहा और शहर के मुख्य मार्गो पर फ्लेक्स लगाए जाते हैं और कई हफ्तों तक लगे रहते हैं जिसके कारण आए दिन लोग हादसे के शिकार भी हो रहे और फ्लेक्स लगे होने के कारण शहर की सुंदरता भी खत्म हो रही हैं। नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि में सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि जो फ्लेक्स लगाते हैं उनको इतना बे ढंग तरीके से ना लगाएं जिससे कि आए दिन विजन खराब होने से एक्सीडेंट हो रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->