Municipal council ने रुकवाया मस्जिद का अवैध काम, सामान जब्त

Update: 2024-06-26 11:34 GMT
Mandi. मंडी. नगर निगम मंडी ने पैलेस वार्ड में चल रहे मस्जिद के अवैध निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। मुस्लिम समुदाय ने रविवार को छुट्टी की आड़ में इस कार्य को अंजाम दिया। मस्जिद पर छत डाल दी गई है। नगर निगम मंडी द्वारा पहले भी इन्हें नोटिस दिया था। न मानने पर सामान भी जब्त किया था। लेकिन तीसरी बार फिर मनमानी करते हुए इन्होंने छत डाल दिया। सोमवार को जब यह मामला नगर निगम मंडी के ध्यान में आया तो निगम के कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और हो रहे
कार्य का जायजा लिया।
मुस्लिम समुदाय द्वारा किया जा रहा यह कार्य अवैध था। जिस कारण मंगलवार को निगम के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए काम को रुकवा दिया और वहीं सारा सामान भी जब्त कर लिया। वहीं निगम द्वारा इन लोगों को दोबारा कार्य शुरू न करने की चेतावनी भी दी है। नगर निगम मंडी अवैध निर्माण को लेकर सख्त हो गई है। नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि अवैध रूप से हो रहे मस्जिद के निमार्ण कार्य को रुकवा दिया है। पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कारवाई करते हुए सामान भी जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि शहर का निरीक्षण कर अवैध निर्माण क र रहे लोगों की पहचान की जाएगी और इन्हे नोटिस भेजे जाएंगे। नगर निगम के क्षेत्र में अवैध निर्माण नहीं होगा।
Tags:    

Similar News

-->