पुलिस की कार्रवाई, शेयर मार्केट के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बड़ी कामयाबी मिली है।

Update: 2024-07-13 14:29 GMT
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच प्रॉपर्टी सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शेयर मार्केट के नाम पर 170 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी लोगों को इन्वेस्टमेंट के नाम पर 84 प्रतिशत रिटर्न देने के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड कर रहा था। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। मुंबई पुलिस कई दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। उसे मध्य प्रदेश के छतरपुर से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के घर से 1.9 किलो गोल्ड और 25 लाख रुपया बरामद किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने 400 से 500 लोगों के साथ फ्रॉड करने को स्वीकार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 1.70 करोड़ रुपये की ठगी की है। मुंबई प्रॉपर्टी सेल मामले में जांच कर रही है। आरोपी फर्जी ट्रेडिंग सेबी कंपनी के नाम पर ज्यादा रिटर्न का लालच देकर लोगों के साथ ठगी कर रहा था।
Tags:    

Similar News

-->