Shimla. शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पुस्तक मेले में 15 लाख के करीब पुस्तकें प्रदर्शित की हैं। मेले के पहले दिन से ही हॉल में पुस्तक प्रेमियों की भीड़ देखने को मिली। इस पुस्तक मेले का आयोजन दिल्ली के यशिका इंटरप्राइजेज की ओर से किया है। 31 मई तक आयोजित इस मेले में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए किताबें उपलब्ध हैं। इसमें छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए कहानी, चित्र पुस्तकों, कॉमिक्स और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का विशेष सेक्शन रखा है। इसके अलावा फिक्शन, नॉन फिक्शन, गीता, रामायण, इनसाइक्लोपीडिया, उपनिषद और अन्य धार्मिक ग्रंथों के साथ आधुनिक आध्यात्मिक लेखकों की पुस्तकें शामिल हैं।
आयोजक करण ने बताया कि कि डिजिटल दौर में लोगों को किताबों से जोडऩे और पढऩे की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया है। शिमला में उनका 10वां पुस्तक मेला है। इस बार मेले में 15 लाख से अधिक पुस्तकों का संग्रह रखा है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं की किताबें शामिल है। सभी किताबों पर 50 से 70 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। नॉवल 100 रुपए से शुरू है। खासकर बच्चों और युवाओं में किताबों को लेकर उत्साह है। आयोजक करण ने बताया कि युवाओं से लेकर हर आयु वर्ग के पुस्तक प्रेमी जहां पहुंच रहे हैं।