मुफ्ती का आरोप, कहा-भाजपा सरकार लोगों को लड़ाने का कर रही हैं काम

कट्टरवादी संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) ने बुधवार को यहां अपना 14वां स्थापना दिवस मनाया। कुछ स्थानों पर संगठन का झंडा भी फहराया गया।

Update: 2021-02-18 17:28 GMT

कट्टरवादी संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) ने बुधवार को यहां अपना 14वां स्थापना दिवस मनाया। कुछ स्थानों पर संगठन का झंडा भी फहराया गया। बुधवार रात को नागौरी मोहल्ले में सभा भी हुई। इसमें अखिल भारतीय इमाम काउंसिल के महासचिव मुफ्ती हनिफ अहरार ने कहा कि एक क्या चार संघ भी आ जाएं तो पीएफआइ मुकाबले के लिए तैयार है। मुफ्ती का इशारा आरएसएस की ओर था।

अहरार ने कहा कि भाजपा की सरकारें लोगों को लड़ाने का काम कर रही हैं। राम मंदिर के लिए चंदा लेने के नाम पर मुसलमानों को डराने की कोशिश की जा रही है। उनके घरों पर हमले हो रहे हैं, नारे लगाए जा रहे हैं, यह सब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभा को संगठन के प्रदेश प्रमुख कफील रजा ने भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर विरोध को दबा रही है। हम सबको एकजुट रहना होगा। इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पीएफआइ से जुड़े कुछ लोग इंटरनेट मीडिया पर भी भड़काऊ बयान डाल रहे हैं। वीडियो के माध्यम से कहा जा रहा है कि गीदड़ की हजार दिनों की जिंदगी से शेर की एक दिन की जिंदगी अच्छी है। बुधवार और गुरवार को इंटरनेट मीडिया पर ये वीडियो भी वायरल होते रहे।
अनुमति ली थी, प्रशासन में हड़कंप
जनसभा के लिए पीएफआइ ने पुलिस-प्रशासन से अनुमति ली थी। सभा के दौरान पुलिस बल भी तैनात किया गया था। मामले में एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि पीएफआइ अभी प्रतिबंधित संगठन नहीं है इसलिए सामान्य कार्यक्रम के तहत अनुमति दी गई थी। पुलिस प्रशासन अन्य गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। सूत्रों के अनुसार पीएफआइ के इस आयोजन के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मचा रहा। संघ के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आयोजन के संबंध में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली है। संवेदनशील क्षेत्र रहा है उज्जैन जिला उज्जैन जिला संवेदनशील माना जाता है। पूर्व में यहां प्रतिबंधित संगठन सिमी के कई सदस्य सक्रिय रहे हैं। नवंबर में बेगमबाग इलाके में ¨हदूवादी संगठनों पर पथराव भी हुआ था। इसके बाद शहर में तनाव की स्थिति निर्मित हुई थी।


Tags:    

Similar News