भाजपा के प्रदर्शन में पहुंचे सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत

Update: 2026-06-27 10:10 GMT
Shimla. शिमला। भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में एक प्रदर्शन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना उस समय हुई जब वह सीटीओ चौक पर पार्टी के प्रदर्शन में शामिल थे और मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मीडिया से बातचीत के दौरान जैसे ही हर्ष महाजन को असहज महसूस हुआ, वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला। प्राथमिक सहायता देने बाद उन्हें एचआरटीसी की टैक्सी के माध्यम से तत्काल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया।
स्पताल पहुंचने पर उन्हें सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी प्रारंभिक जांच की। एहतियात के तौर पर उनका सीटी स्कैन और अन्य जरूरी चिकित्सीय परीक्षण किए गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल के डी ब्लॉक स्थित कार्डियक केयर यूनिट सीसीयू में भर्ती कर निगरानी में रखा है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी आवश्यक जांच की जा रही हैं।
इसी दौरान आईजीएमसी में अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। इमरजेंसी से जैसे ही हर्ष महाजन को डी ब्लॉक के सीसीयू में भर्ती करने को ले जाया गया, तो डी ब्लॉक की एकमात्र लिफ्ट खराब होने के चलते स्ट्रेचर को कंधों पर उठाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष महाजन को सीसीयू पहुंचाया गया।
Tags:    

Similar News