लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मायावती को झटका लगा है। बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। बसपा सांसद मलूक नागर बसपा छोड़कर आरएलडी में शामिल हो गए हैं। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने उन्हें सदस्यता दिलाई है।