मानसून की पहली ही बारिश में दरके पहाड़, सडक़ पर गिरे पत्थर

Update: 2026-07-02 11:18 GMT
Solan. सोलन। सोलन जिले में मानसून की पहली बारिश ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। पहाडय़िों से मलबा, पत्थर और पेड़ सडक़ पर गिरने से यातायात प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीमें विभिन्न स्थानों पर मलबा हटाकर मार्गों को सुचारु बनाने में जुटी हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए भूस्खलन, जलभराव और सडक़ अवरुद्ध होने की चेतावनी
जारी की है।


लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम और सडक़ की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलने तथा भूस्खलन संभावित स्थानों पर वाहन खड़े न करने की अपील की। सडक़ पर मलबा, पेड़ गिरने या किसी अन्य आपदा की स्थिति दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
Tags:    

Similar News