डलहौजी हिलटॉप स्कूल में मातृ दिवस की धूम

Update: 2025-05-12 12:28 GMT
Dalhousie. डलहौजी। डलहौजी हिलटाप स्कूल के परिसर में रविवार को मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल की अध्यक्ष डाक्टर पूनम राय धवन ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार प्रकट करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब समां बांधा। मुख्यातिथि डाक्टर पूनम राय धवन ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है।


ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में न केवल संवेदनशीलता बल्कि नैतिक मूल्यों का भी विकास होता है। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ और लघु नाटकों के माध्यम से मातृत्व के महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों को भावविभोर किया बल्कि बच्चों के भीतर मातृत्व के प्रति कृतज्ञता और प्रेम की भावना को भी जागृत किया। कार्यक्ष्म का उद्देश्य विद्यार्थियों को मातृत्व की महानता से अवगत कराना और उन्हें अपने माता-पिता के प्रति संवेदनशील और आभारी बनाना रहा। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्यों के अलावा विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
Tags:    

Similar News