बहू को ही दिल दे बैठी सास, जबरन समलैंगिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस रह गई दंग

थाने में सास, ननद और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Update: 2024-06-25 06:15 GMT
आगरा: आगरा में एक अजीब मामला सामने आया है। एक सास ने अपनी ही बहू का रेप किया। सास को बहू से प्यार हो गया। ये प्यार थोड़ा अलग है। आरोप है कि सास जबरन समलैंगिक संबंध बनाती है। विरोध पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। गंभीर आरोप लगाते हुए बहु ने शाहगंज थाने में सास, ननद और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शाहगंज निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सात दिसंबर 2022 को गाजीपुर निवासी आलोक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने उससे उसके सारे गहने ले लिए। सास प्यार करने की बात कहकर जबरन समलैंगिक संबंध बनाती थी। उसकी सास उसे कई बार कह चुकी है उससे प्यार करती है और इसके बाद उससे जबरन संबंध बनाए और रेप किया। बहू ने इस बात का कई बार विरोध भी किया। बहू के विरोध करने पर सास ने उसके हाथ ब्लेड से काट दिए। इस बारे में उसके पति और अन्य घरवालों ने भी उसकी मदद नहीं की। यहां तक कि पति ने पैसे के लालच में अपने एक मित्र के साथ सोने के लिए पत्नी पर दबाव बनाया।
महिला ने बताया कि सात नवंबर 2023 में उसे एक पुत्र पैदा हुआ। जब वो बेटे को लेकर घर आई तो घर वालों ने उससे मारपीट की। पति ने बच्चा अपना न होने की बात कहकर मांग से सिंदूर पोंछ दिया। सात दिसंबर को उसके पिता अपनी परेशान बेटी को उसके ससुराल से लेने गए तो उनके सामने महिला के साथ मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति, सास, ननद, चाचा, दो ममेरे भाइयों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है और जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->