कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बेटे की सिल्वर जीत पर मां भावुक, बोलीं “बहुत खुश हैं हम”

Update: 2026-07-28 14:15 GMT
Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर वल्लुरी अजया बाबू के सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में अजया बाबू की उपलब्धि पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। अजया बाबू की मां वल्लुरी वेंकटा लक्ष्मी ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका बेटा कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर देश और परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पूरा परिवार बेहद खुश है और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।
मां ने कहा कि अजया बाबू ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वर्षों की मेहनत, अभ्यास और संघर्ष के बाद बेटे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता मिली है, जो पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े खेल आयोजन में पदक जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अजया बाबू की इस सफलता के बाद विजयनगरम जिले में भी उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने खिलाड़ी और उनके परिवार को बधाई दी है।
परिवार के मुताबिक, अजया बाबू ने हमेशा अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखा और देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का लक्ष्य बनाया। उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिला है। अजया बाबू की जीत से भारत के खेल जगत में भी खुशी की लहर है। वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों के लगातार अच्छे प्रदर्शन से देश की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। परिवार और प्रशंसकों को उम्मीद है कि अजया बाबू आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।
Tags:    

Similar News