गुपचुप का मज़ा ले रहा बंदर, वायरल हुआ VIDEO...

अजीबो-गरीब मामला

Update: 2023-06-22 15:07 GMT
गुजरात। सोशल मीडिया पर बीते दिनों दो गायों का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक शख्स गायों को गोलगप्पे खिला रहा था। दोनों गायों ने मिलकर कई गोलगप्पे का स्वाद लिया। अब एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग यह कहने लगे हैं कि इस दुनिया में सभी प्राणियों को गोलगप्पे पसंद हैं। इस बार वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदर मौज से गोलगप्पे खा रहा है।
वायरल हो रहे 43 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर ठेले पर बैठा हुआ है। गोलगप्पे वाला एक-एक कर कई गोलगप्पे बंदर को खिला रहा है। इस नजारे को देख आसपास के कई लोग मुस्कुरा रहे हैं। कई लोग हैरान-परेशान भी दिखे। वहीं बंदर एक दम आराम से ठेले पर बैठ चटकारे लगा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बंदर के गोलगप्पे खाने का यह वीडियो गुजरात के टंकारा के दयानंद चौक का है। इससे पहले दो गायों का वीडियो भी वायरल हुआ था। दोनों गाय मस्ती में गोलगप्पे खा रही थी।
Tags:    

Similar News

-->