पार्क में लड़की के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ा, 5 युवक पहुंचे सलाखों के पीछे

मुकदमा दर्ज.

Update: 2024-10-03 10:54 GMT

सांकेतिक तस्वीर

लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक लड़की से पांच लड़कों को छेड़छाड़ और अश्लीलता करना भारी पड़ गया। पांचों लड़कों की शहर के कंपनी बाग पार्क में बैठी लड़की के साथ ही किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई थी। इसके बाद पांचों ने लड़की के साथ छेड़खानी और अश्लीलता शुरू कर दी। इसका किसी ने वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पांचों की तलाश में जुट गई। गुरुवार को पुलिस ने सभी पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। पांचों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला शहर का है। यहां के रहने वाले पांच नाबालिग लड़के सोमवार को कंपनी बाग पार्क में घूमने गए थे। पार्क में एक लड़की बैठी थी, वह भी नाबालिग थी। पांचों लड़कों ने लड़की को देखते ही अभद्र टिप्पणी और अश्लीलता शुरू कर दी। इसका लड़की ने विरोध किया तो लड़कों का विवाद हो गया। इसके बाद लड़कों ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। लड़के लड़की से छेड़खानी करने से भी बाज नहीं आए। इसके बाद पांचों लड़के वहां से चले लेकिन लड़कों की इस हरकत को कोई देख रहा था उसने पूरा वीडियो बना लिया। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखकर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने पांचों की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने सभी की पहचान कर ली और उनको गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने सभी किशोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई कर रही है।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह कोचिंग पढ़कर कुछ देर के लिए पार्क में बैठने आई थी। वह पार्क में बैठी ही थी कि पांच लड़के उसके पास और अभद्र तरीके से टिप्पणी करने लगे। इसका जब विरोध किया तो पांचों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
Tags:    

Similar News

-->