विधायक सुरेश कुमार ने सम्मू ताल का किया निरीक्षण

Update: 2026-02-27 11:31 GMT
Bhoranj. भोरंज। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने ऐतिहासिक सम्मू ताल के निर्माणाधीन सौंदर्यीकरण कार्यों का मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा निर्धारित मानकों की बारीकी से समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों से कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास होना चाहिए।
Tags:    

Similar News