मिंजर मेला खत्म, बाजार गुलजार, उमड़ी भीड़

Update: 2026-08-05 12:07 GMT
Chamba. चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के आधिकारिक समापन के बाद अब चौगान में व्यापारिक गतिविधियां पूरे शबाब पर पहुंच गई हैं। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग चौगान पहुंचकर अस्थायी दुकानों पर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। स्थिति यह है कि दिन के समय चौगान में इतनी भीड़ उमड़ रही है कि तिल धरने तक की जगह नहीं बच रही। खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ से बाहरी राज्यों से कारोबार करने आए व्यापारियों
के चेहरे भी खिल उठे हैं। व्यापारियों का कहना है कि मेला अवधि के दौरान कारोबार सामान्य रहा, लेकिन एक अगस्त के बाद ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने से बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। गौरतलब है कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आयोजन 26 जुलाई से 2 अगस्त तक हुआ। हालांकि मेले का आधिकारिक समापन हो चुका है, लेकिन चौगान में लगी अस्थायी दुकानें 10 अगस्त तक संचालित रहेंगी। इसी कारण मेले के बाद भी खरीदारी का सिलसिला लगातार जारी है।
Tags:    

Similar News