सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन कल 3 दिन के दौरे पर जाएंगे लक्षद्वीप

डॉ एल मुरुगन कल 3 दिन के दौरे पर जाएंगे लक्षद्वीप

Update: 2021-10-28 13:23 GMT

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन कल तीन दिन के दौरे पर केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप पहुंचेगे। लक्षद्वीप जाने से पहले वे कल सुबह कोच्चि पहुंचेंगे। डॉ मुरुगन मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री भी हैं। वे अगत्ती द्वीप में सजावटी मछली हैचरी और पोल्ट्री फार्म का दौरा करेंगे। डॉ. मुरुगन कवरत्ती द्वीप भी जाएंगे जहां वे मत्स्य पालन एवं पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेगें।

केंद्रीय मंत्री शनिवार को कवारत्ती में मत्स्य संग्रहालय और समुद्री शैवाल स्थल का दौरा करेंगे और उद्यमियों के साथ बातचीत करेंगे। बाद में, वे बंगाराम द्वीप के लिए रवाना होंगे। डॉ. मुरुगन थिन्नाक्कारा द्वीप भी जाएंगे।
डॉ. मुरुगन अगत्ती, कवरत्ती और थिन्नाक्कारा में स्थानीय मछुआरों के साथ बातचीत भी करेंगे। केंद्रीय़ मंत्री रविवार को कोच्चि लौटने से पहले अगत्ती द्वीप में राष्ट्रीय़ एकता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Tags:    

Similar News

-->