New Delhi. नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा GST कटौती के फैसले का असर दिखने लगा है। कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम घटा दिए हैं। हालांकि यह कटौती 22 सितंबर से लागू होगी। इसी बीच मदर डेयरी ने भी अपने ग्राहकों को राहत देते हुए दूध के दाम में कटौती कर दी है। कंपनी ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती की है। मदर डेयरी ने अपने 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध के दाम को 77 रुपए से घटाकर 75 रुपए कर दिया है। इसके अलावा घी, पनीर समेत अन्य सामानों के दाम भी
घटाए हैं।

कंपनी द्वारा कीमतों में कटौती के बाद अब मदर डेयरी के 1 लीटर यूएचटी मिल्क का दाम 77 रुपए से घटकर 75 रुपए हो गया है। वहीं, 450ML का पैक अब 33 रुपए की जगह 32 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा कंपनी के तमाम फ्लेवर मिल्कशेक के 180ML पैक की कीमत 30 रुपए से घटकर 28 रुपए रह गई है। पनीर की बात करें तो 200 ग्राम पनीर का पैकेट अब 95 रुपए की जगह 92 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा 400 ग्राम वाला पनीर का पैकेट 180 रुपए की जगह अब 174 रुपए का मिलेगा।
Tags: