Solan. सोलन। घरोट शलुमना क्षेत्र में शरारती तत्वों द्वारा कारों पर पथराव करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने खड़ी गाडिय़ों को निशाना बनाया, जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए और वाहन मालिकों को नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।