कुल्लू। विकास खंड बंजार की प्रधान संघ की वैठक हुई जिसमें प्रधान संघ की समस्त कार्यकारिणी के साथ सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। वैठक प्रधान संघ प्रेजिडेंट विजय ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । वैठक में उपस्थित कार्यकारिणी में वाईस प्रेजिडेंट देउठा पंचायत चंद्रा ठाकुर, महासचिव नौहन्दा पंचायत प्रधान अंकुश शलाथ, सहसचिव श्रीकोट पंचायत प्रधान मेहर सिंह (मेघु), कोषाध्यक्ष तुंग पंचायत प्रधान श्री घनश्याम ठाकुर, मीडिया प्रभारी शरची पंचायत प्रधान रामेश्वरी ठाकुर, कानूनी सलाहकार टील पंचायत प्रधान हीरा चंद दीपक, सदस्य खाडागाड़ प्रधान पूनम, कंदीधार पंचायत प्रधान श्रीमती त्रिशला ठाकुर, सजबाड़ पंचायत प्रधान श्रीमती नीलम, मोहनी पंचायत प्रधान लाल चंद, चेहनी पंचायत प्रधान पूर्ण चंद , प्रधान कलबारी प्रेम लता, प्रधान लारजी गुड्डू, प्रधान बाहु चंद्रा ठाकुर, इसके अतिरिक्त भारी मात्रा में प्रधान साहिबान ने वैठक में भाग लिया। बैठक में सर्बसम्मति से सभी के द्वारा निर्णय लिया गया कि 02.10.2023 को होने बाली ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकों का हम बहिष्कार करते हैं, क्योंकि विभाग व सरकार की तानाशाही रवैये के कारण ग्राम पंचायतों में कार्यरत्त जिलापरिषद के समस्त अधिकारी व कर्मचारी कलम छोड़ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिस कारण ग्राम पंचायतों का समस्त कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे पहले भी पिछले वर्ष 2022 जून महीने में ये कर्मचारी हड़ताल पर गए थे। इसके साथ सरकार व विभाग द्वारा आश्वशन दिया गया था कि इनकी मांगो को जल्द ही पूरा किया जाएगा। परंतु 18 महीने बीत जाने के पश्चात भी मांगो पर कोई गौर नहीं किया गया। जिस कारण दोबारा से सभी कर्मचारी एवं अधिकारी कलम छोड़ो हड़ताल पर चले गए है। जिससे पंचायतों के विकास कार्यों दोबारा से ठप पड़ गए हैं। पंचायत सचिवों व तकनीकी सहायकों / कनिष्ठ अभियंता/ सहायक अभियंता/ कंप्यूटर ऑपरेटर/ लेखापाल इत्यादि के कारण पंचायतों के समस्त प्रकार के कार्य रुक गए हैं। पंचायत सचिवों के बिना ग्राम सभा की कार्यबाही की जानी असंभव है, जिस कारण हम सभी पंचायत प्रतिनिधि इस ग्राम सभा का वहिष्कार करते हैं। विकास खंड बंजार की किसी भी ग्राम पंचायत में किसी भी प्रकार की ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा।