वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार मकलोडगंज

Update: 2026-06-22 10:17 GMT
Hospice. धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और वीकेंड की छुट्टियों के चलते धर्मशाला, मैक्लोडगंज और त्रियूंड में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक धर्मशाला पहुंचे, वहीं विदेशी सैलानियों की भी अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली। पर्यटकों की बढ़ती आमद से मकलोडगंज, भागसूनाग और त्रियूंड के प्रमुख पर्यटन स्थल दिनभर गुलजार
रहे। मकलोडगंज बाजार, भागसू क्षेत्र तथा त्रियूंड ट्रैकिंग मार्ग पर पर्यटकों की इतनी अधिक आवाजाही रही कि कई स्थानों पर पैदल चलने तक के लिए जगह कम पड़ती नजर आई। भागसू वाटरफॉल जाने वाले मार्ग पर भी दिनभर सैलानियों की भीड़ लगी रही।पर्यटकों की संख्या बढऩे से स्थानीय दुकानदारों, होटल कारोबारियों और टैक्सी चालकों के चेहरे भी खिले हुए दिखाई दिए। वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या के कारण मैक्लोडगंज और धर्मकोट मार्ग पर कई स्थानों पर लंबा यातायात जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धौलाधार की गोद में बसे प्रसिद्ध त्रियूंड ट्रैकिंग स्थल पर शनिवार को बड़ी संख्या में ट्रैकर्स पहुंचे। पहाडिय़ों पर दूर-दूर तक टेंट ही टेंट दिखाई दिए।
Tags:    

Similar News